लॉकडाउन में हनी सिंह का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

author-image
By Sangya Singh
New Update
लॉकडाउन में हनी सिंह का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

जिम में कड़ी मेहमत कर रहे हैं हनी सिंह

बॉलीवुड के मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, हनी सिंह इन दिनों अपनी बॉडी को पहले की तरह फिट बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। जबसे लॉकडाउन हुआ है वो तबसे जिम में कड़ी मेहमत कर रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में आपको हनी सिंह का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलेगा। हनी सिंह ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की जो फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उनमें वो जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।

लॉकडाउन में की गई मेहनत

ये फोटोज हनी सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। कई फोटोज में हनी सिंह शर्टलेस होकर अपनी मस्कुलर बॉडी को दिखा रहे हैं। इन फोटोज पर हनी सिंह के फैंस ढेरों लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। हनी सिंह का ये ट्रांसफॉर्मेंश देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। हनी सिंह ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'देखिए मेरे लेटेस्ट बॉडी ट्रान्सफॉर्मेशन की तस्वीरें। लॉकडाउन में की गई मेहनत।''

बीमारी से हनी सिंह की फिजीक काफी बिगड़ गई थी

आपको बता दें कि लंबी बीमारी की वजह से कुछ समय पहले हनी सिंह की फिजीक काफी बिगड़ गई थी। उनका वजन भी बहुत ज्यादा बढ़ गया था, जो कि उनके लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'लोका' में साफ तौर पर दिखाई भी दे रहे था। हालांकि, अब वो अपने पुराने लुक में लौटने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि हनी सिंह के इस साल रिलीज हुए सॉन्ग 'लोका' को यूट्यूब पर 84 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। वर्क फ्रंट की बात करें, तो कुछ समय पहले हनी सिंह का गाना मॉस्को माशूका रिलीज हुआ था।

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ की करोड़ों डॉलर की डील, 2 साल तक करेंगी काम

Latest Stories