/mayapuri/media/post_banners/792b1df2b3f068bb4072aa46dd05f966fb01fdcd5bc0ec1ad3802804c68ffb5d.jpg)
अभिनेता सिद्धार्थ शुल्का के निधन पर सभी शोक हैं। कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। वहीं भोजपूरी के सुपरस्टार रवि किशन ने एक वीडियो शेयर कर सिद्धार्थ के निधन पर दुख प्रकट किया है।
उन्होंने वीडियो में कहा- “बहुत दुखद खबर सिद्धार्थ शुक्ला, इतने कम उम्र में। और इस वक्त सक्सेस की दहलीज पर इतना बड़ा कदम रखा था। बिग बॉस के घर से उनको प्रेम मिल रहा था। उनका यू अचानक चले जाना हार्ट अटैक से, बहुत बड़ी क्षति है सिनेमा इंडस्ट्री के लिए टीवी इंडस्ट्री के लिए। उनके करोड़ो फैंस के लिए जो ओल ओवर वर्ल और हिंदुस्तान में उनसे प्यार करते थे।”
उन्होंने आगे कहा- “सिद्धार्थ तुम बहुत अच्छे इंसान, एक पॉजिटिव एनर्जी, हमेशा हक के लिए विमन राइट्स के सपोर्ट के लिए हमेशा खड़े रहते थे। एक आवाज थे तुम। इतने कम समय में तुमने बिग बॉस के जरिए लाखों दिलों पर राज किया। और आज की सुबह, पता नहीं कैसी सुबह हुई कि ये खबर मिली। बहुत दुखद खबर है। महादेव से प्राथना है कि उनकी आत्मा को अपने शिव चरणों में स्थान दें। मैं निशब्द हूँ। कुछ समझ नहीं आ रहा फिटनेस से प्यार करने वाले अपनी हेल्थ का इतना ध्यान रखने वाले। कुछ समझ नहीं आ रहा। बहुत शौकिंग है। ”