रवि किशन की बेटी रीवा की पहली फ़िल्म शुरू By Mayapuri Desk 01 Mar 2019 | एडिट 01 Mar 2019 23:00 IST in ताजा खबर New Update भोजपुरी मेगा स्टार रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने अपनी पहली फ़िल्म सब कुशल मंगल है की शूटिंग शुरू कर दी है। शनिवार की शाम झारखंड की राजधानी राँची में फ़िल्म का मुहूर्त किया गया। रवि किशन के निजी प्रचारक उदय भगत ने जानकारी देते हुए बताया की इस मौक़े पर रवि किशन अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला के साथ उनके हौसला अफ़्जाई के लिए मौजूद रहे। यही नहीं रवि किशन को सालों पहले बड़ा ब्रेक देने वाले नितिन मनमोहन और इस फ़िल्म की निर्मात्री उनकी बेटी प्राची मनमोहन, बीते ज़माने की मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे , निर्देशक करण कश्यप और फ़िल्म के हीरो प्रियांक शर्मा भी मौजूद थे। आपको बता दें की इस प्रियांक शर्मा पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं। फ़िल्म का निर्माण वन अप एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। बताया जाता है फ़िल्म की पूरी शूटिंग झारखंड में ही होगी। #bollywood #Ravi kishan #Priyank Sharma #Riva Kishan #Sab Kushal Mangal हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article