केरल के बाढ़ पीड़ितों की इस तरह मदद कर रही है रिचा चड्ढा

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
केरल के बाढ़ पीड़ितों की इस तरह मदद कर रही है रिचा चड्ढा

केरल 100 साल की सबसे भयानक बाढ़ की तबाही से इस वक्त जूझ रहा है। 425 से ज़्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और लाखों लोगों को अपने घर से बेघर होना पड़ा है। बेघर लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। भीषण तबाही से केरल को बचाने के लिए कई लोग मदद के हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। कई बॉलीवुड सितारों ने जहां अपने फैंस से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है तो कई सितारे खुद इस मदद के लिए आगे आकर पैसे डोनेट कर रहे हैं।

बिजी शेड्यूल में से टाइम निकालकर वह केरल के लिए कुछ करना चाहती हैं

वही अब ऐक्‍ट्रेस रिचा चड्ढा ने भी केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। बता दे, रिचा चड्ढा इंद्रजीत लंकेश के डायरेक्शन में बन रही बायोपिक 'शकीला' की शूटिंग में बिजी हैं। अपने बिजी शेड्यूल में से टाइम निकालकर वह केरल के लिए कुछ करना चाहती हैं। उनके कोस्टार राजीव पिल्लशई भी केरल से हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए अपनी शादी भी फिलहाल टाल दी है।

ऐक्ट्रेस ने तुरंत राजीव पिल्लई के नेटिव विलेज के रिकंस्ट्रक्शन के लिए चंदा इकट्ठा करने में मदद की। इसके अलावा, उन्होंने पूरे स्टेट के अलग-अलग मॉनिटरी फंड में भी डोनेशन दिए है। रिचा एक साल से अधिक समय से रेस्क्यू नाम के एक एनजीओ से जुड़ी हुई हैं, जिसने केरल में सुधार कार्यों के लिए अपनी एक टीम को भेज रखा है। अपनी सोशल मीडिया फैन फॉलोविंग के जरिए, उन्होंने लोगों को जानवरों की मदद के लिए आगे आने से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया और बताया कि लोग किस तरह उनकी मदद कर सकते हैं।

इतना ही नहीं उन्हों ने 5 बच्चों की पढ़ाई का तब तक खर्चा उठाने का फैसला किया है जब तक वह कक्षा 10 में नहीं पहुंच जाते। उनका कहना है कि देश पर आए इस भारी संकट के वक्ता हमें देशवासियों के साथ खड़े होकर अपनी-अपनी क्षमता के हिसाब से मदद करनी चाहिए।

Latest Stories