/mayapuri/media/post_banners/0ce943678953f64c580c2c69fdb8ccb0730ed1c9958f34447e4a4ea88ec61c03.jpg)
हॉलीवुड सिंगर रिहाना अकसर अवाज से लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। अवाज ही नहीं बल्कि फैंस को बोल्ड लुक भी बेहद पसंद है। रिहाना अपने गानों के अलावा अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। रिहाना के किलर फिगर के लोग दीवाने हैं।
हाल ही में रिहाना की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दरअसल रिहाना को न्यूयॉर्क में नाइट आउट करते हुए स्पॉट किया गया इस दौरान रिहाना 80 दशक को प्रेरित कर रही सिल्की व्हाइट ड्रेस के साथ क्रीम कोट पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। ड्रेस के साथ उन्होंने डार्क रेड लिपस्टिक पहनी जो उनके लुक को और सेक्सी बना रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए रिहाना ने व्हाइट पर्स और व्हाइट हील्स कैरी की थी। रिहाना बेहट हॉट अंदाज के साथ कैमरा के सामने पोज देते हुए नजर आईं। उनकी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 29 साल की रिहाना का ऐसा अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।
बता दें कि रिहाना सेशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनके इंस्टा पर 56 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। रिहाना की सफलता का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनका नेटवर्थ 14,694,700,000.00 रुपए है।