Advertisment

न्यूयॉर्क में पत्नी नीतू संग मंदिर पहुंचे ऋषि कपूर, वायरल हुई फोटो

author-image
By Sangya Singh
New Update
न्यूयॉर्क में पत्नी नीतू संग मंदिर पहुंचे ऋषि कपूर, वायरल हुई फोटो

बॉलीवुड ऐक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे हैं। काफी दिनों से उनका पूरा परिवार उनके साथ विदेश में है। हाल ही में आलिया भट्ट भी ऋषि कपूर से मिलने पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे अपने दोस्त और पत्नी नीतू कपूर के साथ मंदिर पहुंचे हैं। फोटो में ऋषि कपूर काफी कमजोर नजर आ रहे हैं।

Advertisment

पत्नी नीतू के साथ मंदिर पहुंचे ऋषि कपूर

फिलहाल, अभी तक उनकी बीमारी के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बीमारी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा भी कहा गया कि उन्हें तीसरी स्टेज का कैंसर डिटेक्ट हुआ है। लेकिन रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर की हेल्थ को लेकर चल रही तमाम अटकलों को खारिज कर दिया था।

कुछ दिन पहले ऋषि कपूर की अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे से मुलाकात हुई थी। अनुपम खेर और प्रियंका चोपड़ा काम के सिलसिले में न्यूयॉर्क में थे। वहीं, एक्ट्रेस सोनाली भी वहां हाई ग्रेड कैंसर का इलाज करा रही हैं। आपको बता दें, मेडिकल ट्रीटमेंट की वजह से ऋषि अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

जल्द मुंबई वापस लौटेंगे ऋषि कपूर

उम्मीद की जा रही है कि ऋषि कपूर जल्द मुंबई वापस लौट आएंगे। ऋषि कपूर से मिलने पहुंचीं आलिया की रणबीर संग फोटो सामने आई है। आलिया 'कलंक' के कश्मीर शेड्यूल के बाद वक्त निकाल कर न्यूयॉर्क पहुंची हैं। उनकी न्यूयॉर्क में मौजूदगी को कपूर परिवार संग उनके मजबूत रिश्तों के तौर पर देखा जा रहा है।

रणबीर-आलिया के बीच अफेयर की खबरें हैं। दोनों को कई मौकों पर लगातार साथ देखा जा रहा है। बता दें कि आलिया और रणबीर, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक दूसरे के साथ पहली बार काम करते हुए नजर आएंगे।

Advertisment
Latest Stories