#Vikas Dubey Encounter के बाद रोहित शेट्टी कर रहे हैं ट्रेंड , लोगों का कहना है 'सिंघम 3 की स्क्रिप्ट फाइनल'

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
#Vikas Dubey Encounter के बाद रोहित शेट्टी कर रहे हैं ट्रेंड , लोगों का कहना है 'सिंघम 3 की स्क्रिप्ट फाइनल'

# Vikas Dubey Encounter के बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी , लोग कर रहे हैं मीम्स शेयर

उत्तर प्रदेश में आतंक और अंडरवर्ल्ड का दूसरा नाम बन चुके विकास दुबे को पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन से आज सुबह ही कानपुर लेकर आई थी। कानपुर आते ही पुलिस की गाड़ी रास्ते में पलट गई। इसी दौरान विकास दुबे ने पुलिस के एक जवान से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें विकास दुबे घायल हो गया। उसे तत्काल ही ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान विकास दुबे की मृत्यु हो गई। विकास दुबे के एनकाउंटर(#Vikas Dubey Encounter)के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा है। विकास दुबे की गिरफ्तारी से लेकर उसके एनकाउंटर तक, सब कुछ काफी फिल्मी रहा है। अब इस बीच फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे रोहित शेट्टी

?
दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स इस सीन को फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्मों से कंपेयर कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि रोहित शेट्टी की फिल्म की तरह एनकाउंटर और गाड़ी पलटने के सीन को अंजाम दिया गया है। अब लोग रोहित शेट्टी को लेकर मीम्स शेयर कर रहे हैं और पूरे घटनाक्रम को रोहित शेट्टी की फिल्म के रुप में देख रहे हैं।

?

?

?
एक यूजर ने लिखा है- रोहित शेट्टी को इसके लिए कॉपीराइट क्लेम करना चाहिए। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि इसे देखकर रोहित शेट्टी कहेंगे कि ये तो मेरी स्क्रिप्ट है।

?

?

इसके अलावा यूजर्स अन्य फिल्मी डायलॉग्स को भी इससे जोड़ रहे हैं और अलग अलग सीन से इसे जोड़कर मीम्स शेयर कर रहे हैं। आप भी ये मीम्स को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

?

?

?

?
ये भी पढ़ें- संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में रणवीर सिंह निभाएंगे ये किरदार