प्रभास के बर्थडे पर फैंस को खास तोहफा, ‘साहो’ का मेकिंग वीडियो रिलीज

author-image
By Sangya Singh
New Update
प्रभास के बर्थडे पर फैंस को खास तोहफा, ‘साहो’ का मेकिंग वीडियो रिलीज

बाहुबली यानी साउथ के सुपरस्टार प्रभास का आज जन्मदिन है। प्रभास के इस जन्मदिन पर उनके फैंस को एक खास तोहफा मिला है। आपको बता दें, आपके फेवरेट सुपरस्टार प्रभास जल्द ही फिल्म साहो में नज़र आने वाले हैं। फिल्म के मेकर्स ने उनके इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए फिल्म का पहला मेकिंग वीडियो आज प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज किया है।

'साहो' का एक्शन वीडियो

ये साहो फिल्म का एक एक्शन वीडियो है। इसमें फिल्म के कई एक्शन सींस दिखाए गए हैं। इस वीडियो का आखिरी हिस्सा काफी मजेदार है क्योंकि वीडियो के आखिर में प्रभास की एंट्री दिखाई गई है। प्रभास की एंट्री काफी शानदार और दमदार तरीके से होती है। वीडियो में उनका स्टाइलिश लुक नज़र आ रहा है। इसके साथ ही मेकर्स ने शेड्स ऑफ साहो नाम से एक स्पेशल वीडियो सीरीज भी रिलीज की है। आपको बता दें, कि इस मेकिंग वीडियो को खास तौर पक फैंस के लिए बनाया गया है।

पिछले साल फर्स्ट लुक किया था रिवील

आपको ध्यान होगा कि पिछले साल भी प्रभास के जन्मदिन के मौके पर कुछ ऐसा ही किया गया था। आपको बता दें, कि पिछले साल प्रभास के जन्मदिन पर साहो का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किया गया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नज़र आएंगी। श्रद्धा इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही हैं। आपको बता दें, कि फिल्म साहो तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास के अलावा कई बड़े स्टार्स जैसे नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर भी नज़र आएंगे।

Latest Stories