Advertisment

'अमावस' में नरगिस फाखरी के साथ रोमांस करेंगे सचिन जोशी

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
'अमावस' में नरगिस फाखरी के साथ रोमांस करेंगे सचिन जोशी

प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और बिजनेस मेग्नेट सचिन जोशी इस साल एक बार फिर बड़े परदे पर लौटने को तैयार हैं। तेलुगू सिनेमा और बॉलीवुड में इस अभिनेता को थ्रिलर फिल्म 'अमावस' में नरगिस फाखरी के साथ देखा जाएगा।

Advertisment

सचिन जोशी ने 2011 में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 'अज़ान' के साथ की थी। इसके बाद उन्हें फिल्म 'मिरर' में देखा गया था, जिसमें प्रकाश राज और आदित्य पंचोली भी थे। अभिनेता को आखिरी बार सनी लियोन अभिनीत 'जैकपॉट' में उनके साथ देखा गया था। अब वे नरगिस फाखरी के साथ 'अमावस' में आने को तैयार है।

पहली बार किसी थ्रिलर फिल्म सचिन जोशी

सचिन जोशी और नरगिस फाखरी ने हाल ही में लंदन में 'अमावस' की 35 दिन की शूटिंग पूरी की और शहर वापस लौट आए। इस थ्रिलर फिल्म में सचिन एक ब्रोडी अवतार में नजर आएंगे। वे जल्द ही नरगिस फाखरी के साथ फिल्म के गाना शूट करने यूरोप जाएंगे। सचिन जोशी पहली बार किसी थ्रिलर फिल्म में दिखाई देंगे। उनके फैंस उत्सुकता से इस फिल्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Advertisment
Latest Stories