सैक्रेड गेम फेम अभिनेत्री स्मिता तांबे खुद बनाती है, घर में इको फ्रेंडली ट्रि-गणेशा!

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
सैक्रेड गेम फेम अभिनेत्री स्मिता तांबे खुद बनाती है, घर में इको फ्रेंडली ट्रि-गणेशा!

‘सैक्रेड गेम्स 2’ वेबसीरिज में अभिनेता सैफ अली खान के साथ दिखी अभिनेत्री स्मिता तांबे के घर सात दिन के लिए गणेश भगवान विराजमान होते हैं। इन सात दिनों में गणेशजी की पूजा- अर्चना बडी ही भक्तिभाव से स्मिता करती हैं। साथ ही, गणेशजी की मुर्ती को खुदके घर में आकार देने पर स्मिता विश्वास रखती हैं।

सैक्रेड गेम फेम अभिनेत्री स्मिता तांबे खुद बनाती है, घर में इको फ्रेंडली ट्रि-गणेशा!

स्मिता कहती हैं, “मै और मेरे पती जब एक बार गणेशमुर्ती खरीदने गयें तब मुर्तीकार जिस तरीके से भगवान की मुर्ती का मार्केटिंग कर रहें थे, उससे हम हैरान हो गयें। भगवान की मुर्ती इस तरह से बाजार में बिकते देख दु:ख हुआ, और सोचा कम से कम हमारे घर तो विराजमान होनेवाले गणेश जी का यह घर आते हुए अवमान ना हो। इसिलिए हमने खुद के ही हाथों से गणेशमुर्ती बनाने का फैसला लिया।“

सैक्रेड गेम फेम अभिनेत्री स्मिता तांबे खुद बनाती है, घर में इको फ्रेंडली ट्रि-गणेशा!

वह आगे कहती हैं, “मेरे पती बेहतरीन मुर्तियाँ बनाते हैं। मुर्तीयों को अच्छे से पेन्ट भी करते हैं। फिर मैं, गणेश जी के लिए अलंकार और वस्त्र बनाती हूँ। अपने हाथों से बने भोजना का भोग चढाती हूँ। हमारे मुर्ती की विशेषता होती हैं, यह मुर्ती बनाते वक्त हम उसमें बीज डालते हैं। इस गणेशमुर्ती का फिर हम घर में ही विसर्जन करते हैं। जिसके बाद जो पौधा खिल उठता हैं। उससे भगवान का आशिर्वाद हमारे साथ हमेशा के लिए रहता हैं, साथ ही पर्यावरण की भी रक्षा कर पातें हैं। मुझे लगता हैं, उत्सव मनाते वक्त नैचर का विनाश ना हो इस का हमें ध्यान रखना चाहिए।

सैक्रेड गेम फेम अभिनेत्री स्मिता तांबे खुद बनाती है, घर में इको फ्रेंडली ट्रि-गणेशा!

Latest Stories