सैफ-करीना ने लिया बड़ा फैसला, 24 घंटे तैमूर के साथ रहेंगे बॉडीगार्ड, नहीं ली जा सकेंगी तस्वीरें

author-image
By Sangya Singh
सैफ-करीना ने लिया बड़ा फैसला, 24 घंटे तैमूर के साथ रहेंगे बॉडीगार्ड, नहीं ली जा सकेंगी तस्वीरें
New Update

बॉलीवुड ऐक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान इतनी छोटी सी उम्र में ही अपने मां-बाप की तरह ही फेमस हो चुके हैं। आए दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। जिसकी वजह से तैमूर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मीडिया और लोग उनके घर के बाहर इंतजार करते रहते हैं।

तैमूर के साथ रहेंगे बॉडीगार्ड

लेकिन कुछ ही दिनों में तैमूर के साथ फोटो लेना तो दूर उसकी फोटो तक देखना भी लोगों के लिए मुश्किल होने वाला है। दरअसल सैफ और करीना ने तैमूर के लिए एक बॉर्डीगार्ड रखने का फैसला किया है। करीना ने ये फैसला उस घटना के बाद किया जब तैमूर के स्कूल के बाहर एक अजनबी शख्स तैमूर के साथ सेल्फी लेने के लिए आ गया था।

अब नहीं ली जा सकेगी तैमूर की फोटो

इस पूरी घटना से तैमूर थोड़ा डर गया था। जिसके बाद सैफ-करीना ने तैमूर की सुरक्षा के लिए ये बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। सैफ और करीना की तरह ही तैमूर की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है जिसके चलते वो अपने मम्मी पापा से भी ज्यादा फेमस होते जा रहे हैं। तैमूर जब घर से बाहर निकलता है तो मीडिया और लोग उसकी फोटो लेने के लिए घंटो इंतजार करते रहते हैं।

करीना नहीं चाहती, तैमूर को मिले अटेंशन

वहीं, तैमूर की तेजी से बढ़ती हुई लोकप्रियता से उसकी मम्मी करीना भी काफी परेशान रहती हैं। हाल में एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा था कि ‘मुझे लगता है तैमूर को जरूरत से ज्यादा ही लोगों की अटेंशन मिल रही है। मैं बिल्कुल नहीं चाहती की तैमूर को इतनी ज्यादा अटेंशन मिले क्योंकि मैं चाहती हूं तैमूर भी नॉर्मल बच्चों की तरह दुनिया को देखे’।

वायरल हुई तैमूर-इनाया की फोटो

आपको बता दें, कि हाल में तैमूर अली खान को और उनकी कजन इनाया खेमू को उनके प्ले स्कूल के बाहर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद उन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

तैमूर के लिए लग जाती है लोगों की भीड़

इससे बड़ी हैरानी की बात ये थी कि प्ले स्कूल के बाहर मीडिया और अन्य लोगों में तैमूर की फोटो लेने की होड़ सी लग गई थी। जिसके बाद स्कूल में अनजान व्यक्ति द्वारा तैमूर के साथ सेल्फी की घटना के चलते उसके साथ बॉडीगार्ड रखे जाने का फैसला किया गया है।

#kareena kapoor #Saif Ali Khan #soha ali khan #bollywood actor #star kids #Taimur Ali Khan Pataudi #Inaaya Khemu
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe