साउथ अफ्रीका मे फैमिलीके साथ छुट्टियां मना रही हैं करीना कपूर, खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
साउथ अफ्रीका मे फैमिलीके साथ  छुट्टियां मना रही हैं करीना कपूर, खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों साउथ अफ्रीका में छुट्टियां मना रही  हैं। वह अपने पति सैफ और बेटे तैमूर अली के साथ फैमिली टाईम स्पेंड कर रही है। यहां उन्होंने अपने बेटे तैमूर का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया।

हाल ही में उस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों को करीनाने  अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कि है। तस्वीरों में करीना और सैफ दोनों रोमांटिंक अंदाज में नजर आ रहे हैं।  वहीं तैमूर भी अपने क्यूट अंदाज के साथ नजर आ रहे है। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि करीना और सैफ के लाडले 20 दिसंबर को 2 साल के हो गए हैं। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं।

Latest Stories