/mayapuri/media/post_banners/23e990a2f033aa2c9a8d3d2f999022c31d8c673248469851f4fdb3323c2f3111.jpg)
तैमूर अली खान बेहद पॉपुलर स्टार किड है इसलिए उनके चारों तरफ मीडिया का तांता लगा रहता है. मीडिया तैमूर को कैप्चर करने का कोई मौका नही छोडती. जिससे सैफ अली खान अपने दो साल के बेटे तैमूर पर लगातार लोगों की नजर से बेहद परेशान हैं। उनके अनुसार पेपराजी को बच्चे का पीछा नहीं करना चाहिए।
हाल ही में हवाई अड्डे पर तैमूर की तस्वीर लिए जाने पर सैफ ने पेपराजियों से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, 'बस करो, बच्चा अंधा हो जाएगा यही उनेक घर के बाहर से मीडिया को पुलिस द्वारा हटाया गया पेपराजियों के खिलाफ सैफ ने पुलिस में शिकायत की थी।
हालांकि सैफ ने इससे साफ इंकार कर दिया था। सैफ ने कहा की हर वक्त उपस्थिति से उनके जीवन में दखल पड़ता है। वहीं सैफ ने फोटोग्राफरों से अनुरोध किया, 'कृपया उसका पीछा करना बंद करें, वह कोई स्टार नहीं सिर्फ एक बच्चा है।'