सलमान-कैटरीना ने मनीष मल्होत्रा के लिए किया रैंप वॉक, दोनों के बीच दिखी गजब केमिस्ट्री

author-image
By Sangya Singh
New Update
सलमान-कैटरीना ने मनीष मल्होत्रा के लिए किया रैंप वॉक, दोनों के बीच दिखी गजब केमिस्ट्री

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी गजब की केमिस्ट्री देखने को मिलती है। सलमान खान और कैटरीना कैफ 9 साल बाद रैंप पर उतरे। दोनों डिजानर मनीष मल्होत्रा के लिए रैम्प पर बतौर शो स्टॉपर नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच हमेशा की तरह ही शानदार केमिस्ट्री दिखी। दोनों ने रैंप पर अलग-अलग एंट्री की थी।

सलमान-कैटरीना का रॉयल अंदाज

सलमान खान डिटेल वर्क से डिजाइन ब्लैक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं कैटरीना का लुक रॉयल था। वे ओलिव ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं। फैशन शो में मनीष मल्होत्रा ने इंडो-पर्शियन कलेक्शन दिखाया। कटरीना कैफ हमेशा से ही मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर जलवे बिखेरती हैं। लेकिन ऐसा पहली बार था जब सलमान खान मनीष के लिए रैंप पर उतरे।

रैंप पर सलमान-कैटरीना का जलवा

अपनी फिल्मों में हमेशा जलवा दिखाने वाली सलमान-कैटरीना की जोड़ी ने रैंप पर भी धमाल मचाया। वे दोनों साथ में ग्रेट कपल की तरह नजर आए। उनकी एंट्री पर सीटियां और तालियां बजने लगी। फिल्म हो या रियल लाइफ सलमान-कैटरीना को साथ देखकर उनके फैंस भी बेहद खुश होते हैं।

फन मोड में नजर आए सलमान

रैंप वॉक के दौरान  कैटरीना कैफ रैंप पर सलमान को गाइड करती दिखीं। तो वहीं सलमान फन मोड में नजर आए। सलमान-कैटरीना के अलावा फैशन शो में कई बड़े सितारों ने भी शिरकत की। भूमि पेडनेकर, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, लारा दत्ता, मौनी रॉय मनीष मल्होत्रा को सपोर्ट करने पहुंचे थे।

आपको बता दें, सलमान-कैटरीना अली अब्बास जफर की आने वाली फिल्म 'भारत' में नजर आएंगे। कैटरीना को ये रोल प्रियंका चोपड़ा के बैकआउट करने के बाद मिला है।

 

Latest Stories