Photos: संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, यूलिया के सामने दिया पोज

author-image
By Sangya Singh
New Update
Photos: संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, यूलिया के सामने दिया पोज

सलमान खान और संगीता बिजलानी एक दूसरे के कितने करीब हैं, ये तो सभी जानते हैं। हाल ही में संगीता बिजलानी का जन्मदिन था। संगीता ने करीबी दोस्तों के बीच धूमधाम से 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। पार्टी में सलमान खान और उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी शामिल हुईं।

Photos: संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, यूलिया के सामने दिया पोज

फोटो में सलमान खान, यूलिया वंतूर, मोहनीश बहल, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और उनकी पत्नी वर्धा नाडियाडवाला नजर आ रहे हैं। बर्थडे गर्ल संगीता ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Photos: संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, यूलिया के सामने दिया पोज

बात दें कि 80 और 90 के दशक में सलमान खान और संगीता बिजलानी के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में छाए रहते थे। कहा ये तक गया था कि वे सलमान और संगीता शादी कर सकते हैं। लेकिन बात आगे बढ़ पाती इससे पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया।

Photos: संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, यूलिया के सामने दिया पोज

मगर ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान और संगीता बिजलानी अच्छे दोस्त बने हुए हैं। दोनों को अक्सर साथ में हैंगआउट करते देखा जाता है। तस्वीरों में यूलिया और संगीता के बीच भी अच्छा बॉन्ड देखने को मिला।

Photos: संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, यूलिया के सामने दिया पोज

इससे पहले भी सलमान खान के जन्मदिन की पार्टी में संगीता और यूलिया को साथ देखा जा चुका है। इन दिनों सलमान के यूलिया वंतूर को डेट करने की खबरें हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर नहीं स्वीकारा है।

Photos: संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, यूलिया के सामने दिया पोज

सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, साउथ सुपरस्टार सुदीप नजर आएंगे। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। दबंग 3 20 दिसंबर 2019 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा सलमान खान, आलिया भट्ट के साथ इंशाअल्लाह में नजर आएंगे। फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं।

Latest Stories