सलमान ने फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस, पार्टी में भाइयों संग किया डांस, देखें वीडियो

author-image
By Sangya Singh
New Update
सलमान ने फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस, पार्टी में भाइयों संग किया डांस, देखें वीडियो

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं। 27 दिसंबर को दबंग खान का जन्मदिन भी आने वाला है। लेकिन उससे पहले सलमान खान अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए नज़र आए हैं। सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सलमान अपने दोनों भाई अरबाज और सोहेल के साथ डीजे फ्लोर पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। सोहेल पहले बैठे हुए नजर आते हैं जबकि अरबाज और सलमान डांस करते हैं। कुछ देर बाद सोहेल भी अरबाज और सलमान के साथ डांस करने लगे। फिर तीनों भाइयों की जोड़ी मस्ती से डांस करती है। वीडियो में खान ब्रदर्स की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। सोहेल डांस करते करते आयुष शर्मा को भी डीजे पर बुलाते हैं।

बाद में आयुष शर्मा और खान ब्रदर्स एकसाथ डांस करने लगते हैं। वायरल वीडियो से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस कितना एन्जॉय किया होगा। अब इंतज़ार है 27 दिसंबर का जब सलमान अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ 53वां जन्मदिन मनाएंगे।

Latest Stories