Video: सलमान खान ने मां सलमा खान के साथ मस्ती से किया डांस, वीडियो वायरल

author-image
By Sangya Singh
Video: सलमान खान ने मां सलमा खान के साथ मस्ती से किया डांस, वीडियो वायरल
New Update

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने काम के बाद अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी फैमिली के साथ बिताना पसंद करते हैं। आज भी उनका पूरा परिवार साथ रहता है। सलमान का उनकी दोनों मांओं के साथ बहुत प्यारा रिश्ता है। हाल ही में सलमान खान अपनी मां सलमा खान के साथ डांस करते नज़र आए।

वीडियो में आप खुद देखिए कैसे सलमान ने अपनी मां को कसके गले लगाया था और उनके साथ डांस कर रहे थे। थोड़ी देर तो सलमा जी ने सलमान के साथ डांस किया, लेकिन फिर सलमान को डांट लगाते हुए कहा- बंद करो ये नाच गाना।

सलमान ने खुद ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा है- मम्मी कह रही हैं, बंद करो ये नाच गाना। सलमान के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। सलमान खान अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे ही फनी और मूड को फ्रेश कर देने वाले वीडियो पोस्ट करते रहते है।

#Salman Khan #Dabangg 3 #Salma Khan
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe