/mayapuri/media/post_banners/c1f30507ac09b6948cbb1582fa1100deab35f519ee9970c4502db7a112cdecce.jpg)
सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' का तीसरा गाना अल्लाह दुहाई है एक बार फिर से धूम मचाने के लिए तैयार है। सलमान खान ने इस गाने का टीजर ट्विटर पर शेयर किया है। इस टीजर में सलमान खान गाना गाते और नाचते नजर आ रहे हैं। सलमान खान पहले ही कह चुके हैं जबरदस्त एक्शन से भरी उनकी इस फिल्म का म्यूजिक भी उतना ही जबरदस्त होगा।
अभी तक फिल्म के दो गाने हीरिए और सेल्फिश रिलीज किए जा चुके हैं। इस गाने में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और डेजी शाह भी नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल शब्बीर अहमद और श्लोक लाल ने लिखे हैं और इसे आवाज दी है अमित मिश्रा, जोनिता गांधी और श्रीराम चंद्र ने।
इससे पहले जारी हुए 'रेस-3' के ट्रेलर में सलमान खान बाइक से स्टंट करते नजर आ रहे हैं, अनिल कपूर भी हैलीकॉप्टर से उतरते हैं और दोनों हाथों में बंदूक लेकर गोलियों की बौछार करते हैं। वहीं जैक्लिन पोल डांस कर मदहोश कर देने वाली अदाएं दिखाती हैं, तो अगले ही सीन में एक्शन करती दिख रही हैं। डेजी शाह चक्कू चला रही हैं, साकिब सलीम बीच पर नहाते हैं और फिर बंदूक उठाते हैं। फिर सामने आते हैं इस फिल्म के असली हीरो बॉबी देओल।