/mayapuri/media/post_banners/b2445107d49288423a3b3319cfc81c4168d8d42f6881860ee391eb1369c597ee.jpg)
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 10 में नजर आईं मॉडल और ब्यूटी क्वीन लोपामुद्रा राउत का करियर बनाने में जुटे हैं। इतना ही नहीं, सलमान खान, लोपा को अपने फ्रेंड सर्कल में भी फिट करने की कोशिश कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, पिछले 3-4 महीनों से सलमान खान, लोपा को प्रोफेशनल लाइफ को लेकर गाइड कर रहे हैं।
सलमान खान और लोपामुद्रा राउत की दोस्ती भी दिनोंदिन मजबूत होती जा रही है। सलमान खान का परिवार लोपामुद्रा को काफी पसंद करता है। लोपामुद्रा राउत को अक्सर बांद्रा स्थित एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में स्पॉट किया जाता है। वे सलमान खान के फैमिली सेलिब्रेशन का भी हिस्सा रहती हैं। लोपा पिछले दिनों बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में भी नजर आई थीं।
खबरों के मुताबिक, पिछले दिनों लोपामुद्रा राउत सलमान खान के फार्महाउस में भी नजर आई थीं। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने अपने पर्सनल फोटोग्राफर को फार्महाउस में लोपा का फोटोशूट करने को कहा था। बता दें, बिग बॉस से निकलने के बाद लोपा मुद्रा के करियर को खास रफ्तार नहीं मिली है। इस वजह से सलमान ने लोपा का करियर सेट करने का फैसला किया है।