नच बलिए-9 को जज कर सकते हैं सलमान खान, एक्स गर्लफ्रेंड भी साथ आएंगी नज़र !

author-image
By Sangya Singh
New Update
नच बलिए-9 को जज कर सकते हैं सलमान खान, एक्स गर्लफ्रेंड भी साथ आएंगी नज़र !

स्टार प्लस का अपकमिंग डांस रिएलिटी शो नच बलिए-9 काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट हो, हाईएस्ट पेड सेलेब का नाम हो या फिर सेट से जुड़ी गॉसिप्स, फैंस के बीच शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। इस बार इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, इसलिए नच बलिए 9 पिछले सीजन्स के मुकाबले ज्यादा धमाकेदार होने वाला है।

शो को और ज्यादा एंटरटेनिंग बनाने के लिए कई सारे ट्विस्ट लाए जा रहे हैं। अब खबर है कि सलमान खान खुद शो को जज कर सकते हैं। इतना ही नहीं, एक्टर के साथ उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड भी जज के तौर पर नज़र आएंगी। वैसे अगर आप कैटरीना कैफ के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है।

नच बलिए-9 को जज कर सकते हैं सलमान खान, एक्स गर्लफ्रेंड भी साथ आएंगी नज़र !

खबरों के मुताबिक, सलमान खान अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के साथ शो में नज़र आ सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते सलमान ने बांद्रा स्थित अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में संगीता बिजलानी का 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। वहां सलमान के साथ साजिद नाडियाडवाला, दबंग 3 की टीम, मोहनीश बहल, डेजी शाह और यूलिया वंतूर भी मौजूद थी।''

नच बलिए-9 को जज कर सकते हैं सलमान खान, एक्स गर्लफ्रेंड भी साथ आएंगी नज़र !

बता दें कि संगीता बिजलानी जबसे मुंबई आई हैं वो सलमान खान और उनकी फैमिली के काफी करीब हैं। खासतौर पर सलमान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री के। सलमान नच बलिए के प्रोड्यूसर ही नहीं बल्कि क्रिएटिव डिपार्टमेंट भी देख रहे हैं।''

नच बलिए-9 को जज कर सकते हैं सलमान खान, एक्स गर्लफ्रेंड भी साथ आएंगी नज़र !

कहा जा रहा है कि संगीता बिजलानी शो की जज बन सकती हैं। इस बार शो का फॉर्मेट भी मजेदार है। कपल्स के साथ एक्स-कपल्स भी शो में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। सलमान और संगीता भी कभी रिलेशन में थे। ब्रेकअप के बाद भी आज वे अच्छे दोस्त हैं। कभी कभी वे साथ में जिम भी करते हैं।

Latest Stories