/mayapuri/media/post_banners/ace02956455bb101d6aacda709f53a2bb1edfb62d9f43eb7f3f47b2f5d3efe8d.jpg)
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के झगड़े के बारे में तो हर कोई जानता है। वहीं एक बार फिर विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय पर एक मीम शेयर कर बुरी तरह से फंस गए है। दरअसल, उन्होंने ट्विटर पर एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम शेयर किया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था। विवेक के इस मीम के बाद उन्हें कई स्टार्स ने खरी-खोटी सुनाई।
/mayapuri/media/post_attachments/47b6a951eb10ad87bb6ec2aa614f8b1e41c976714a34463a6b67269dd95a5dad.jpg)
वहीं जब सलमान से इस मीम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा-'मैं इस सब बातों पर ध्यान नहीं देता। मैं अब पहले की तरह ट्वीट भी नहीं करता हूं तो मीम्स क्या देखूंगा। मैं काम करूं या फिर लोगों के कमेंट्स देखूं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है मैं कभी ध्यान नहीं देता हूं।' भाईजान के इस जवाब से साफ है कि उन्हें इन फालतू की बातो से कोई फर्क नहीं पड़ता।
/mayapuri/media/post_attachments/2b6543d61961fa83c9f75b9321f398e11246120281341227a2e61e91b73cc806.jpg)
फिलहाल सलमान खान फिल्म 'भारत' में बिजी है। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ लीड रोल में है। सलमान इन दिनों भारत के प्रमोशन में बिजी है। इसके अलावा सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में है।
/mayapuri/media/post_attachments/1f8a22bd1b1f56b3bc98fb7f499a65b285c971d0025e26b7da825eac96ba8ff0.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)