क्या मलाइका-अर्जुन की वजह से बोनी कपूर की दो बड़ी फिल्में ठुकरा चुके हैं सलमान खान ?

author-image
By Sangya Singh
New Update
क्या मलाइका-अर्जुन की वजह से बोनी कपूर की दो बड़ी फिल्में ठुकरा चुके हैं सलमान खान ?

बॉलीवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। वहीं, अब एक खबर यह भी आ रही है कि मलाइका के साथ बेटे के रिश्ते का खामियाजा बोनी कपूर को झेलना पड़ रहा है। खबरों के मुताबिक, बोनी कपूर ने दो बड़े प्रोजेक्ट

वांटेड 2’

और ‘

नो एंट्री में एंट्री’

के लिए सलमान खान को साइन किया था। लेकिन सलमान ने दोनों ही प्रोजेक्ट को करने से इनकार कर दिया है।

सलमान ने प्रोजेक्ट को मना करने की वज‍ह भी नहीं बताई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते की वजह से सलमान ने दोनों प्रोजेक्ट ड्रॉप कर दिए हैं। बता दें, इन दोनों फिल्मों के पहले पार्ट में सलमान नजर आए थे।

वांटेड’

से सलमान के करियर को नई दिशा भी मिली थी। दरअसल,

अर्जुन और मलाइका इन दिनों कई मौकों पर एक साथ नजर आ चुके हैं। यहां तक कि कई बार मलाइका को अर्जुन को परिवार के साथ भी देखा गया।

बहरहाल, सलमान खान की अर्जुन कपूर से नाराजगी कोई नई नहीं है। काफी समय पहले अर्जुन कपूर,

सलमान की बहन अर्प‍िता को भी डेट कर चुके हैं। इसके बाद अर्जुन कपूर की दोस्ती मलाइका से हुई। कई बार ऐसा कहा गया कि मलाइका और अरबाज के तलाक की वजह भी अर्जुन कपूर हैं। हालांकि सलमान के बोनी कपूर संग रिश्ते हमेशा से ही काफी अच्छे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो सलमान फिलहाल अपनी अगली फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद वे दबंग

3

में काम शुरू करेंगे। अर्जुन कपूर भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हैं। 

Latest Stories