अर्जुन कपूर ने सलमान की बहन अर्पिता से किया था पहला और सच्चा प्यार

author-image
By Sangya Singh
अर्जुन कपूर ने सलमान की बहन अर्पिता से किया था पहला और सच्चा प्यार
New Update

बॉलीवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर ने जबसे फिल्मी दुनिया में अपने कदम रखे हैं तबसे उनका नाम कई सारी ऐक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। ऐक्ट्रेसेस के अलावा इस लिस्ट में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का नाम सबसे ऊपर आता है । आपको बता दें, अर्जुन और अर्पिता के रिलेशनशिप की शुरुआत एक दशक पहले हुई थी और लगभग 2 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे थे ।

सलमान से डरते थे अर्जुन

फिलहाल अब दोनों को एक दूसरे से अलग हुए काफी समय बीत चुका है और अर्पिता आयुष शर्मा से शादी करने के बाद मां भी बन चुकी हैं। मगर एक समय ऐसा भी था जब अर्पिता और अर्जुन रिलेशनशिप में थे और अर्जुन इसका जिक्र करते हुए सलमान खान से डरते थे।

अर्पिता थीं अर्जुन का पहला प्यार

साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा था कि अर्पिता के साथ वो अपने जीवन में सबसे पहली बार किसी रिलेशनशिप में थे। अर्पिता उनका पहला और सच्चा प्यार थीं। अर्जुन ने कहा था- ''मेरा पहला और अब तक का सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता के साथ था। जब मैं 18 साल का था तब हम एक-दूसरे को देखने लगे थे। ऐसा दो साल तक चला।''

सलमान के परिवार को रिलेशनशिप के बारे में बताया

''मैं पहले से ही सलमान भाई से जुड़ा हुआ था। मगर 'मैंने प्यार क्यों किया' की शूटिंग के दौरान हमारी रिलेशनशिप शरू हुई। मैं सलमान भाई से डरा हुआ था। इसके बावजूद मैं उनके पास गया और पूरे परिवार को इस बारे में बताया।'' अर्पिता के परिवार वाले इसके बारे में जानते हुए भी नरम थे।

अर्पिता ने खत्म किया रिलेशनशिप

सलमान लोगों की और रिलेशनशप की रिस्पेक्ट करते हैं। अर्जुन ने कहा- ''अर्पिता ने अपनी तरफ से हमारे रिलेशनशिप का अंत किया। मैं 140 किलो का था और निखिल आडवानी की फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' का सह निर्देशन कर रहा था। मुझे पता नहीं था कि मेरा भविष्य क्या होगा।''

अर्जुन की वजह से अलग हुए अरबाज-मलाइका

आपको बता दें कि सलमान खान के साथ अर्जुन के संबंध ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। दरअसल सलमान अपने भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते टूटने का जिम्मेदार अर्जुन कपूर को ही मानते हैं। अरबाज काफी लंबे समय तक मलाइका के साथ रिलेशनशिप में रहे थे।

आज भी अर्जुन को पसंद नहीं करते सलमान

लेकिन जैसे-जैसे अर्जुन और मलाइका के रिश्तों की चर्चाएं बढ़ती गईं वैसे-वैसे मलाइका और अरबाज के रिश्ते कमजोर होते गए। सलमान को आज भी ऐसा लगता है कि अर्जुन की वजह से ही मलाइका और अरबाज अलग हुए हैं।

#malaika arora #arjun kapoor #Salman Khan #Arpita Khan Sharma #Arbaaz Khan #Aayush Sharma #bollywood gossip
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe