/mayapuri/media/post_banners/700fc81bb11ad9a7e5f9025427caed1862e98e5f7232c26dfb2cfa7bd47f7639.jpg)
सलमान खान आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं, सलमान के बारे में यह कहना बिलकुल सही होगा कि वो अपने फैंस के दिलों पर राज करने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। खबर है कि सलमान जल्द ही 'बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी सीरीज' का हिस्से बनने के रूप में अपने ब्रेसलेट को बेचने का फैसला किया है।
इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने अपने सोशल अकाउंट पर किया है। उन्होंने अपने पिता सलीम खान के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बारें में जानकारी दी है। सलमान के इस फैसले से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, कि सलमान के इस इंस्टाग्राम वीडियो को अब तक लगभग 1 मिलिय़न लोग देख चुकें हैं।
सोशल मीडिया सलमान के इस वीडियो में उनके साथ उनके पिता सलीम खान भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलीम खान ने भी सलमान वाला ब्रेसलेट पहन रखा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा है कि मेरे पिता से मुझे और मुझसे लेकर आप सभी के लिए। मेरा ऑरिजिनल ब्रेसलेट आप सब के लिए। असली बनो, असली रहो। अब विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर और चुनिंदा बीइंग ह्यूमन क्लोथिंग स्टोर्स पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
सलमान खान का यह ब्रेसलेट फैंस के बीच में काफी फेमस है। अक्सर सलमान इस ब्रेसलेट को पहने हुए नज़र आते हैं। सलमान इस ब्रेसलेट को अपने लिए बेहद लकी मानते हैं। इसमें फिरोजा पत्थर लगा हुआ है। ये नीले रंग का रत्न है। इस ब्रेसलेट को सलमान के पिता सलीम ने उन्होंने गिफ्ट में दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि यह ब्रेसलेट फ्लिपकार्ट पर 699 रुपए में उपलब्ध है।