सलमान खान ने 60 दिन बाद पैरेंट्स से की मुलाकात, कुछ घंटों बाद ही वापस लौटे फार्महाउस

author-image
By Sangya Singh
New Update
सलमान खान ने 60 दिन बाद पैरेंट्स से की मुलाकात, कुछ घंटों बाद ही वापस लौटे फार्महाउस

सलमान खान पैरेेंट्स से मिलने कुछ घंटों के लिए मुुंबई अपने घर आए

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से सभी अपने घरों में बंद हो गए हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इन दिनों अपने घर में ही परिवार के साथ क्वारंटाइन पीरिएड बिता रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के दंबग सलमान खान भी अपने परिवार के कुछ लोगों और कुछ खास दोस्तों के साथ पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान उनके फार्महाउस पर उनकी बहन अर्पिता, जीजा आयुष, सोहेल खान के बेटे, जैकलीन फर्नांडीस और यूलिया वंतूर भी सलमान के साथ उनके फार्महाउस पर ही हैं।

60  दिन बाद अपने घर आए सलमान

आपको बता दें कि लॉकडाउन शुरु होने के बाद से लगभग 60 दिनों से सलमान खान ने अपने पैरेंट्स से मुलाकात नहीं की थी, क्योंकि लॉकडाउन की वजह से वो मुंबई अपने घर नहीं आ सके थे। लेकिन अब खबर है कि हाल ही में सलमान खान पैरेंट्स से मिलने कुछ घंटों के लिए मुंबई स्थित अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट आए थे। खबरों के मुताबिक, घर पर पैरेंट्स से मिलने के बाद सलमान ने कोरोना वायरस की वजह से लोगों को दी जा रही सहायता और राहत सामग्री का भी जायजा लिया। इसके बाद वो वापस अपने फार्महाउस पनवेस लौट गए।

राहत कार्यों का जायज़ा भी लिया

गौरतलब है कि लॉकडाउन शुरु होने के बाद से सलमान खान अपने फार्महाउस पर ही थे। अब लगभग 60 दिनों बाद सलमान खान पैरेंट्स से मिलने के लिए मुंबई आए थे। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से परमीशन ली और सभी नियमों का पालन भी किया। वैसे तो सलमान कुछ ही घंटों के लिए मुंबई आए थे, लेकिन यहां उन्होंने अपने पिता सलीम खान की निगरानी में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए चल रहे राहत कार्यों का भी जायज़ा लिया।

ये भी पढ़ें- पूजा बेदी ने बताया गोवा के क्वारंटाइन सेंटर का सच, कहा- यहां हो सकता है कोरोना

Latest Stories