काला हिरण शिकार मामले में सलमान को हो सकती है 6 साल की सजा, थोड़ी देर में आएगा फैसला

author-image
By Mayapuri Desk
काला हिरण शिकार मामले में सलमान को हो सकती है 6 साल की सजा, थोड़ी देर में आएगा फैसला
New Update

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के लिए आज का दिन बेहद खास है।

खास इसलिए है क्योंकि सलमान के लिए आज का दिन अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। काले हिरण शिकार मामले में अगर आज सलमान खान आरोपी साबित होते हैं तो सलमान को 6 साल की सजा हो सकती है। आज जोधपुर कोर्ट सलमान पर अपना फैसला सुनाएगी। आपको बता दें कि एस केस में अंतिम सुनवाई 28 मार्च को हो गई थी,

जिसके बाद चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने फैसला सुरक्षित रखा था। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला-

- सलमान खान पर फिल्म

 

'

हम साथ साथ हैं कि शूटिंग

'

के दौरान साल 

1998

में 

1-2

अक्टूबर को जोधपुर के कणकणी में दो काले हिरण का शिकार करने का आरोप है। वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन के चलते जंगली पशु को शिकार करना कानून अपराध है।

- इस मामले में

सलमान के अलावा एक्टर सैफ अली खान

सोनाली बेंद्रे

तब्बू

नीलम और एक स्थानीय दुष्यंत इस केस के मुख्य आरोपी है।

-

काला हिरण शिकार केस में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के सेक्शन 

9/51

के तहत केस दर्ज किया गया है। इस केस में अधिकतम 6 और कम से कम 1 साल की सज़ा सुनाई जा सकती है।

-

इस केस में सलमान खान पर वन्यजीव संरक्षण कानून की धारा 

51

लगी है। इसके अलावा बाकी दूसरे साथी कलाकारों पर वन्यजीव संरक्षण कानून की धारा 

51

तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 

149 

के तहत मामला दर्ज हुआ।

कहानी में है कई कमियां

-

मामले में सलमान खान के वकील वकील एच.एम. सारस्वत इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं। उनका कहना है कि अभियोजन पक्ष काफी कमजोर है। उसकी बनाई इस कहानी में काफी कमियां है। ये भी कहना है कि इसलिए अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल साबित हुआ है। वो ये नहीं साबित कर पाया है कि काले हिरण बंदूक से ही मारे गए है।

-

इतना ही नहीं इस मामले में दो और आरोपी दुष्यंत सिंह और दिनेश गावरे भी हैं। दिनेश गावरे को सलमान खान का सहायक बताया जाता है। घटना के वक्त ये दोनों सलमान के साथ थे।

-

वहीं दिनेश गावरे को लेकर अभियोजन पक्ष के वकील भवानी सिंह भाटी का कहना है कि सलमान खान का सहायक कहा जा रहा दिनेश कभी अदालत में नहीं दिखाई दिया है। मुख्य आरोपी द्वारा उसे गायब होने के लिए दवाब बनाया गया। घटना के समय वो आसपास हो थी। ऐसे में इस मामले में उससे अधिक जानकारी ली जा सकती थी।

#Salman Khan #Black Buck Case #Jodhpur court
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe