सैम मानेकशॉ की डेथ एनिवर्सरी पर बायोपिक से विक्की कौशल का नया लुक रिलीज

author-image
By Sangya Singh
New Update
सैम मानेकशॉ की डेथ एनिवर्सरी पर बायोपिक से विक्की कौशल का नया लुक रिलीज

आज फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि है

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक फिल्म में बिजी हैं। वो इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। आज फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि है। आज देश उन पर गर्व महसूस कर रहा है और लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि के मौके पर आज विक्की कौशल भी उन्हें याद कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धाजंलि भी दी। आपको बता दें कि विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में काम कर रहे हैं और फिल्म में वो मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। वो काफी समय से इस फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं।

बायोपिक से विक्की कौशल का नया लुक आया सामने

आज सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर उनकी बायोपिक फिल्म से विक्की कौशल का एक और लुक सामने आया है। इसके अलावा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी बायोपिक से विक्की कौशल के नए लुक की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। तरण आदर्श ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ की पुण्यतिथि पर प्रोड्यूसर रोनी स्क्रेवाला और निर्देशक मेघना गुलज़ार ने विक्की कौशल का एक और लुक जारी किया है। विक्की कौशल और मेघना गुलजार राज़ी के बाद एक बार फिर साथ आए हैं। पहला लुक पिछले साल रिलीज किया गया था।'

विक्की कौशल ने दी श्रद्धांजलि

मेकर्स ने एक वीडियो के जरिए फिल्म से विक्की कौशल का नया लुक रिवील किया है। विक्की कौशल ने भी श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना नया लुक भी शेयर किया है। विक्की कौशल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'भारत के फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ को याद कर रहे हैं... ये सफर खास होने वाला है।' आपको बता दें कि आज से एक साल पहले 2019 में मानेकशॉ की पुण्यतिथि के ही दिन उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया था।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान ने अपने बंगले मन्नत से शुरु की शूटिंग, वायरल हो रहा वीडियो

Latest Stories