/mayapuri/media/post_banners/e60c8d64762baec6c32e84b911efacc303b737734bcaba0497dcb315c78b6aa5.jpg)
स्टारर प्लस के सीरियल ‘Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin’ का अपकमिंग एपिसोड में विराट का भाई सम्राट की वापसी होने वाली है। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि विराट और सई अपने शादी के एक साल पूरे होने पर घूमने गए हुए हैं। वहीं उन्हें सम्राट मिलता है।
वीडियो में सम्राट को बोलते सुना जा सकता है कि वो पत्रलेखा को डाईवोर्स दे रहा है। इसके बाद वो विराट को पत्रलेखा को अपनाने कहता है।
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की शुरूआत में पत्रलेखा और सम्राट की शादी हो जाती है। शादी के पहले दिन ही उसे विराट और पत्रलेखा के बारे में पता चल जाता है। इसके बाद वो मिशन का बहाना करके चला जाता है।
फिर घरवालों को खबर मिलती है कि सम्राट लापता हो चुका है। इस बीच विराट की सई से शादी हो जाती है। धीरे धीरे विराट को सई से प्यार हो जाता है। अपने प्यार का इजहार करने वो सई को घुमाने लेकर आता है। जहां एक साल के इंतजार के बाद सम्राट वापस आता है।