सानिया मिर्जा ने बड़े ही अलग तरीके से इंजॉय किया अपने बेबी शावर का फंक्शन

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
सानिया मिर्जा ने बड़े ही अलग तरीके से इंजॉय किया अपने बेबी शावर का फंक्शन

इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अक्सर अपने लुक कि वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उनकी फोटोज अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। बीते दिनों पहले ही सानिया मिर्जा अपने बेबी बंप के साथ अपना एक फोटोशूट करवाया था। जिनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। फोटोशूट की तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

हाल ही में फिर एक बार सानिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल ,यह तस्वीरें उनके बेबी शावर के दौरान की है। इस दौरान सानिया ने यूनिकॉर्न नाइट वियर ड्रेस पहनी थी। जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही थी। सानिया ने बेहद चुलबुले अंदाज में कैमरे के सामने तस्वीरें भी खिंचवाई और उन्होंने अपने बेबी शावर पर केक भी कट किया। सानिया ने बेबी शावर के साथ-साथ पायजामा पार्टी का भी आय़ोजन किया हुआ था। इस पार्टी में उनके साथ उनके कई करीबी नजर आए थे।

बता दें की पार्टी के दौरान की सारी तस्वीरें सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। सानिया ने साल 2010 में पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। और अब 8 साल बाद उनकी पहली संतान होगी

Latest Stories