Advertisment

अपनी बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे संजय कपूर

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
अपनी बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे संजय कपूर

संजय कपूर अपने भाइयों अनिल कपूर और बोनी कपूर की तरह ही एक अच्छे पिता हैं। ये परिवार प्रतिभाओं और प्रसिद्धि की खान है और हम ये कह सकते हैं कि इन्हें कोई भी पीछे नहीं छोड़ सकता! बॉलीवुड में अभी हाल में अपना हुनर साबित करने वाली इस सितारा परिवार की बेटियां शनाया कपूर और जान्ह्वी कपूर हैं। वैसे करण जौहर पहले ही अपनी अगली फिल्म के पोस्टर में जान्ह्वी कपूर को सामने ला चुके हैं, वहीं शनाया का काम अभी भी कुछ कारणों से परदे के पीछे छुपा है।

काफी सुर्खियों बटोर रही है शनाया

अपने फैन्स और दोस्तों की चहेती शनाया कई जगहों पर ग्लैमरस लुक में नजर आ चुकी हैं, चाहे वो एसआरके के जन्मदिन की पार्टी हो, सुहाना खान के साथ फिल्म डेट या चंकी पांडे की बेटी के साथ सैर-सपाटा। 18 साल की ये दिवा कई अच्छी वजहों के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं और इससे उनके पिता संजय कपूर काफी खुश हैं और किस तरह!

शनाया बहुत होनहार है

फिलहाल संजय कपूर स्टार प्लस पर ‘दिल संभल जा ज़रा’ में अनंत माथुर के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस शो के लिये एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘शनाया बहुत ही होनहार हैं और उनके पास कई नये आइडियाज हैं। मैं उनके जोश की तारीफ करता हूं और बड़े परदे पर धमाकेदार शुरुआत करने में मैं उनके साथ हूं।’’

हालांकि, सोनम और रिया अपने स्टाइल स्टेटमेंट से पहले ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं और जान्ह्वी के फैन्स की भी एक नई फौज खड़ी हो गई है। अब देखना ये है कि शनाया का लॉन्च कब तक होता है!

Advertisment
Latest Stories