/mayapuri/media/post_banners/102255aa73b5829017461c51794bb37d809f13c4c1613eb0986983c00bf34cc1.jpg)
क्या आप जानते हैं कि संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में कौन सी नई जोड़ी नजर आने वाली है। अगर नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं कि संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेने वाले हैं। आपको बता दें, कुछ ही दिनों पहले रणवीर और आलिया ने जोया अख्तर की आने वाली फिल्म 'गली ब्वॉयज' की शूटिंग खत्म की है और जल्द ही ये दोनों संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं।
जोया और मेरी फिल्म अलग होगी
खबरों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट को बेहद पसंद करते हैं। आलिया की एक्टिंग से वे बहुत प्रभावित हैं। वे रणवीर और आलिया की जोड़ी को पेश करना चाहते हैं। उनके इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये दोनों जोया की फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। उनका मानना है कि उनकी फिल्म जोया अख्तर की फिल्म से बिलकुल अलग होगी। /mayapuri/media/post_attachments/a055cffd3e5bb70b6fa84d55166d508a045e66cc4c7e5f458b359eb2bad3458f.jpg)
आपको बता दें, सालों पहले संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में सलमान खान और करीना कपूर को लेने का फैसला किया था। लेकिन दोनों 'बाजीराव मस्तानी' से पहले प्रियदर्शन की फिल्म 'क्यूंकि' में लॉन्च हो गए। उसके बाद भंसाली ने 'बाजीराव मस्तानी' में सलमान और करीना को लेने का अपना फैसला बदल दिया। कई साल बाद फिर भंसाली ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' बनाई और फिल्म हिट हो गई।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)