संजय मिश्रा से मुंबई में पूरी की अपनी फिल्म ‘कोट’ की शूटिंग

author-image
By Sangya Singh
New Update
संजय मिश्रा से मुंबई में पूरी की अपनी फिल्म ‘कोट’ की शूटिंग

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता संजय मिश्रा कॉमर्शियल और कंटेंट ओरिएंटेड फिल्मों में लगातार संतुलन बनकर चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपनी फिल्म कोट की शूटिंग पूरी की है। अक्षय सिंह निर्देशित इस फिल्म में विवास शाह प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी बिहार पर आधारित है। यह फिल्म ग्रामीण इलाकों में फैली जातिवाद की समस्या को उठाती है।

फिल्म निर्माता कुमार अभिषेक खुद बिहार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें भी अपना मुकाम बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। उन्हें उम्मीद है कि यह साल की बेहतरीन फिल्म में शुमार होगी। फिल्म की कहानी छोटे से गांव के लड़के माधो की है। उसके पिता सुअर पालक है। गांव में सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता है। माधो कोट खरीदने की हसरत रखता है। उसके पीछे उसकी खास वजहें हैं।

फिल्म में माधो की भूमिका विवान शाह ने अभिनीत की हैं, जबकि पिता की भूमिका में संजय मिश्रा हैं। दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। वहीं, संजय मिश्रा, नीना गुप्ता के साथ ग्वालियर नाम की फिल्म भी कर रहे हैं। फिल्म को इस साल जुलाई में रिलीज करने की योजना है।

Latest Stories