Advertisment

सलमान खान से भी आगे निकले रणबीर कपूर, 3 तीन दिन में 'संजू' ने किया रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन

author-image
By Sangya Singh
New Update
सलमान खान से भी आगे निकले रणबीर कपूर, 3 तीन दिन में 'संजू' ने किया रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन

बॉलीवुड ऐक्टर संजय दत्त की बायोपिक 'संजू ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म ने वीकेंड पर रिकॉर्डतोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। रणबीर कपूर की फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े कारनामे कर डाले हैं। रविवार को फिल्म ने कुल 46.71 करोड़ कलेक्शन किया। ये फिल्म अब तक की वीकेंड पर सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी है कि रविवार को फिल्म 'संजू' ने लगभग 46.71 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा, 'फिल्म संजू ने पहले वीकेंड पर 'टाइगर जिंदा है' का 115 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़कर ऑल इंडिया नेट 120 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली इंडिया की ऑल टाइम नंबर 1 हिंदी फिल्म बन गई है।'

संजय दत्त की बॉयोपिक देखने के लिए दुनियाभर में ऐसी भीड़ उमड़ी कि रणबीर कपूर ने 'संजू' के जरिए रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर डाला। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 34.75 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 38.60 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को लगभग 46.71 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। कुल 120.06 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किया।

पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये बटोरने वाली यह बायोपिक साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी। संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और सिनेमाघरों पर आते ही फिल्म ने सलमान खान की 'रेस-3' और टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'संजू' का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

Advertisment
Latest Stories