/mayapuri/media/post_banners/a1e3edd5890fa9958d44e8bde3470a07d0b64af772642836e35452ac5760274c.jpg)
बिग बॉस फेम और जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों राजनीति में भी अपना हाथ आजमा रही हैं। हालाँकि कुछ वक्त पहले उनके कांग्रेस पार्टी से जुडने की खबर सामने आई थी लेकिन बाद में वह भाजपा के खेमे में नजर आई।
आपको बतादे सपना सोमवार को भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के साथ नजर आई थीं। वह मनोज तिवारी के नामांकन के चलते भाजपाई रंग में रंगी दिखाई दी।
जिसके बाद उन्हें गाय की सेवा करते हुए देखा गया था। बुधवार को सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर कीं जिसमें वह गाय को दुलार करती हुई नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में सपना सफेद रंग की ट्राउजर और गुलाबी-सफेद रंग की टीशर्ट में नजर आ रही हैं। हालाँकि सपना चौधरी का इंस्टाग्राम उनकी स्टाइलिश तस्वीरों और वीडियोज से भरा हुआ है।
ये पहली बार है जब उनके फैंस को सपना का ये अंदाज देखने को मिला है। एक घंटे में सपना इस तस्वीरों को 36 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था। गाय की सेवा करते सपना चौधरी की इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद भी कर रहे हैं। फैंस ट्वीट कर उनके इस काम की सराहना कर रहे हैं।
मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार में शामिल होने पर सफाई देते हुए सपना ने कहा, 'मैं भाजपा में शामिल नहीं हुई हूं, मैं यहां इसलिए आई हूं क्योंकि मनोज तिवारी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं।'
बता दें कि सपना चौधरी ऐसी शख्सियत हैं जिनके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं। बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं सपना चौधरी सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं।