Advertisment

अक्षय कुमार ने असम को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अक्षय कुमार को किया धन्यवाद

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
अक्षय कुमार ने असम को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है और  मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अक्षय कुमार   को  किया धन्यवाद

इन दिनों देश के कई ऐसे राज्य हैं जो बाढ़ की मारा महामारी झेल रहे हैं, लेकिन ख़बर ये है के सबसे ज्यादा असम और बिहार में बाढ़ ने तबाही मचाई है। यहां लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। और ये भी सामने आया है के अक्षय कुमार ने असम को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है। इस बात की जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

अक्षय कुमार ने असम को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है और  मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अक्षय कुमार   को  किया धन्यवाद

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अक्षय कुमार को आर्थिक मदद देने के लिए धन्यवाद किया है और उनके सहयोग की तारीफ की है। सर्बानंद सोनोवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अक्षय कुमार जी का असम बाढ़ राहत के लिए एक करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए शुक्रिया। आपने हमेशा संकट के समय सहानुभूति और समर्थन दिखाया है।'

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आगे लिखा, 'असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे।' सोशल मीडिया पर सर्बानंद सोनोवाल का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार के फैंस उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं, साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। याद दिला दें कि इसके पहले अक्षय कुमार कोरोना की मार झेल रहे लाखों लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।

अक्षय कुमार ने असम को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है और  मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अक्षय कुमार   को  किया धन्यवाद

कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए अक्षय कुमार हमेशा से आगे रहे हैं। वह हर तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं। कोरोना वायरस की महामारी की शुरुआत में उन्होंने पीएम केयर फंड में 25 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की थी। इसके अलावा अक्षय कुमार बीएमसी को भी कई तरह से मदद दे चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने मुंबई पुलिस के कोविड-19 लक्षणों का जल्द पता लगाने में सक्षम 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड्स तोहफे में दिए थे।

आपको बता दें, अक्षय कुमार इस से पहले भी ऐसे कई जरुरत मंद लोगो की मदद कर चुके है वो हर मुसीबत मे लोगो का साथ देते नजर आए इस से पहले भी अक्षय कुमार ने बिहार में आई बाढ़ के बाद राहत कोष में दान दिया था. हमारे देश मई ऐसे लोग बहुत काम नजर आते है जो दुसरो की विपदा को अपनी परेशानी समझ कर आगे आते है दूसरी तरफ , देश में कई राज्यों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. बिहार और असम बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.बिहार में बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1121 सामूदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है जहां 890614 लोगों को भोजन कराया गया है. वहीं, इस आपदा से निपटने के लिए सरकार लगातार नए-नए प्रयास कर रही है.

Advertisment
Latest Stories