/mayapuri/media/post_banners/1cf16cd3de3e5543440ea741be7a13f15225fb2ba08e776addd14358ff082e04.jpg)
पॉपुलर टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' की फेमस एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने 14 जनवरी को बेटे को जन्म दिया था। बीते महीने सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की फोटो शेयर की थी।अब डिलिवरी के बाद से ही सौम्या फिटनेस को लेकर सजग हो गई हैं और कुछ ही वक्त में उन्होंने अपना प्रेग्नेंसी वेट घटा लिया है।
/mayapuri/media/post_attachments/db9c72d8b26668bb8d38c937cc50ec96bfaa01693ae670658116360d07155d5e.jpg)
दरअसल सौम्या ने डिलिवरी के बाद अपना वेट घटा कर अपना एक फोटोशूट करवाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है। इन तस्वीरों में सौम्या रेड कलर के ऑफ शोल्डर पहने बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही है।वहीं कुछ तस्वीरों में वह सिल्वर आउटफिट में भी दिख रही हैं। तस्वीरों में सौम्या बेहद सेक्सी लुक में नजर आ रही है और उनका फिगर भी बेहद जबरदस्त लग रहा है। फैंस सौम्या का प्रेटी लुक और घटा हुआ वजन देखकर हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा कि आपने इतनी जल्दी इतना वजन कैसे घटा लिया। फैंस सौम्या की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।
/mayapuri/media/post_attachments/ba1341dc81b503f4fbe3f15f0e8135a9cdf03e9733eed3e16b50143ea32b3f19.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/0c41b5dca675cf180fc9b0d90bd740284d0610068770333641b2eb9b0f549018.jpg)
बता दें कि इसके अलावा शो 'भाभीजी घर पर हैं' मे सौम्या का किरदार अनीता भाभी' लोगों को बेहद पसंद आता है। इस शो के बाद से सौम्या टंडन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई हैं। सौम्या टंडन ने फिल्म 'जब वी मेट' में भी काम किया है। सौम्या ने 2006 में 'ऐसा देश है मेरा से' टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था और आज वो छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह फिल्म 'जब वी मेट' में नज़र आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था।
/mayapuri/media/post_attachments/08320429adee75697515b4fa0443603b5422f28b9754695ee1b25691026519fe.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/e45c39b245209b2b5e6550e9ca08d5a674a92fd82a53e1b45d107312f8541236.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/49eba025f99fdd09ec729612a023f758512fb6a137111926189093bfa9aed357.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)