Video: आखिर क्यों बाल्ड हुईं सयानी गुप्ता ? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये लुक

author-image
By Sangya Singh
New Update
Video: आखिर क्यों बाल्ड हुईं सयानी गुप्ता ? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये लुक

ऐक्ट्रेस सयानी गुप्ता इंडस्ट्री में ट्रेंड से हट कर रोल निभाने के लिए जानी जाती हैं। वे अपने रोल्स को निभाने के लिए काफी मेहनत करती हैं और कई सारी ट्रांसफॉर्मेशन से भी गुजरती हैं। सयानी के फैंस को ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिलने वाला है। सयानी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे बाल्ड लुक में नजर आ रही हैं।

फैंस के लिए ये फोटो शॉकिंग हो सकती है, आपको बता दें कि अपनी अगली फिल्म के लिए ट्रांसफॉर्मेशन के बाद सयानी का ये लुक सामने आया है। वैसे सयानी वास्तव में बाल्ड नहीं हुई हैं, उन्हें प्रोस्थेटिक्स के जरिए ये लुक दिया गया है। सयानी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका ये नया लुक सामने आ रहा है।

फोटो के साथ कैप्शन में सयानी ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ''अपने हेयरस्टाइलिस्ट को निकाल दिया।'' लोग सयानी के नए लुक की तारीफ कर रहे हैं। दिया मिर्जा, मोनिका डोगरा और अनुभव सिन्हा ने भी कमेंट किया। इसके अलावा सयानी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उनका मेकअप होते हुए दिख रहा है।

सयानी ने लिखा- 'सॉरी गाइज, अपने प्यारे शब्दों और हौसलाफजाई के लिए शुक्रिया। मैं किसी दिन ऐसा जरूर करूंगी, ये महज एक ट्रांसिशन है। ये एक लाजवाब प्रोस्थेटिक्स वर्क है जिसे प्रशांत और प्रवीण ने किया है। एक खास हिस्से की शूटिंग के लिए मेरा ये लुक तैयार किया गया है। शायद मेरे द्वारा अब तक प्ले किया गया क्रेजिएस्ट पार्ट।'

फिल्मों की बात करें, तो सयानी अपने किरदारों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। शुरुआती दौर में ही वे मारग्रिटा विद अ स्ट्रॉ में कल्कि कोचलिन के अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म में दोनों के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। अगले प्रोजेक्ट की बात करें तो वे शेमलेस नामक एक शॉर्ट फिल्म में नजर आएंगी।

Latest Stories