इस इंडिया विजिट के दौरान प्रियंका और निक को लेकर बनने लगी है स्क्रिप्ट्स

author-image
By Sulena Majumdar Arora
New Update
इस इंडिया विजिट के दौरान प्रियंका और निक को लेकर बनने लगी है स्क्रिप्ट्स

होली के दिन ही प्रियंका और निक, बिना असली होली मनाएं लौट गए अपने घर यूएस। एयरपोर्ट पर पपराज़ी ने हाथों में हाथ डाले इस खूबसूरत जोड़ी को जब होली खेलने के लिए घेरा तो प्रियंका ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से यूएस लौटना है। वे यहां अपनी सहेली ईशा अंबानी के होली से पहले वाली होली हुड़दंग पार्टी में शामिल होने आई थी और निक को पहली बार भारतीय होली से रूबरू  कराने का इससे सही जगह और अवसर उसके पास दूसरा नहीं था। निक ने भी बताया कि भारत में यह उनकी पहली होली थी। भारतीय होली इतनी मजेदार फन और हुड़दंग वाली होती है यह पहली बार जाना। सर से पैर तक ऐसा वह कभी नहीं भीगा था। इस पार्टी में प्रियंका ने निक का परिचय ढेर सारे बॉलीवुड स्टार्स से भी कराया। बताया जाता है कि इस इंडिया विजिट के दौरान कई बॉलीवुड फ़िल्म मेकर्स ने निक और प्रियंका को लेकर स्टोरी आईडिया बनाना शुरू कर दिया है और आश्चर्य नहीं अगर आगे चलकर निक बॉलीवुड का हीरो बन जाए।

Latest Stories