Advertisment

हिलेरी क्लिंटन के प्रोजेक्ट की ब्रैंड एंबेसडर बनीं शबाना आज़मी

author-image
By Sangya Singh
New Update
हिलेरी क्लिंटन के प्रोजेक्ट की ब्रैंड एंबेसडर बनीं शबाना आज़मी

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शाबाना आजमी को 'ग्लोबल लीडरशिप एंबेस्डर फॉर वुमेन इन पब्लिक सर्विस प्रोजेक्ट (डब्ल्यूपीएसपी)' बनाया गया है जो हिलेरी क्लिंटन द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनियाभर की अगली पीढ़ी की महिलाओं को सशक्त करना है।

Advertisment

डब्ल्यूपीएसपी की वेबसाइट के अनुसार, ये दुनियाभर की सरकारी और निजी संगठनों में महिलाओं के प्रभाव को बढ़ाने की एक नई पहल है, जिसे हिलेरी ने अमेरिकी विदेश विभाग, सेवन सिस्टर कॉलेज ऑफ बर्नाड कॉलेज, ब्रिन मॉवर कॉलेज, माउंट होयोक कॉलेज, स्मिथ कॉलेज और वेलेस्ली कॉलेज के साथ साझेदारी में शुरू किया है।

सम्मानित महसूस कर रही हूं

शबाना ने ट्वीट किया, 'मैं ग्लोबल लीडरशिप एंबेसडर फॉर वुमेन इन पब्लिक सर्विस प्रोजेक्ट विल्सन सेंटर, अमेरिका, के रूप में मनोनीत होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं।' शबाना जो हमेशा महिला अधिकारों की बात किया करती हैं। वो अपनी मिजवान वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति को बेहतर करने की दिशा में काम कर रही हैं।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook,

?lang=en'>Twitter औरInstagram पर जा सकते हैं.
embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Advertisment
Latest Stories