देखिये शाहरुख़ और अनुष्का की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का 'राधा' सॉन्ग  

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
देखिये शाहरुख़ और अनुष्का की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का 'राधा' सॉन्ग  

शाहरुख़ खान और अनुष्का की अपकमिंग फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का पहला गाना रिलीज़ कर दिया है। जिसमे शाहरुख़ खान के एक सीरियस से डायलॉग के बाद अनुष्का शाहरुख़ को उनकी राधा बनने का दावा करते हुए ये गाना गाती हैं और खूब मस्त होकर डांस भी करती हैं। मीठी सी छेड़छाड़ और बढ़ते प्यार के एहसास के बीच इस गाने में शाहरुख़ और अनुष्का एकदम 'सैराट'  हो कर नाचते दिखते हैं। यहाँ हम आपको बता दें की चार अगस्त को रिलीज़ हो रही शाहरुख़ और अनुष्का की यह फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के इस गाने के लॉन्च के लिए शाहरुख़ कल अहमदाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने लगभग 1000 रियल लाइफ सेजल नाम की लड़कियों से भी मुलाकात की। वहीँ अगर हम इम्तियाज़ अली की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के इस गाने की बात करें तो ये गाना मस्ती भरा है। गाने में शाहरुख़ खान ने पंजाब के गायकों के बारे में भी बताया है। हैरी सेजल से कहता है 'पता है पंजाब के सिंगर ऊँचे आवाज में क्यों गाते है? इसलिए क्योंकि वह किसान होते है और खेतों में ट्रैक्टर चला रहे होते है। उन्हें उनकी आवाज ट्रैक्टर से ऊंची रखनी होती है।' खूबसूरत विदेशी लोकेशंस पर फिल्माए गए इस गाने को सुनिधि और शाहिद माल्या ने अपनी आवाज़ दी है। इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम का है। तो आप भी देखिये ये सॉन्ग।

Latest Stories