/mayapuri/media/post_banners/8d1ae094b3e2ca2b124f5fb19c77e37aa76c8dcd33903156c377ff97c13d0620.jpg)
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के छोटे बेटे अबराम खान (AbRam) ने रविवार (16 अक्टूबर 2022) को स्कूल का ताइक्वांडो मैच (Taekwondo competition) जीत लिया है. आपको बता दें कि शाहरुख खान के छोटे बेटे को गोल्ड मेडल मिला. इतना ही नहीं शाहरुख ने अपने हाथ से ही बेटे अबराम को गोल्ड मेडल उनके गले में पहनाया. इस दौरान स्टेज पर ही शाहरुख ने उन्हें गले लगाया और प्यार से किस किया. कॉम्पिटिशन में अबराम को चीयर करने के लिए शाहरुख और उनका पूरा परिवार एक साथ नजर आया.
/mayapuri/media/post_attachments/3aa927a360b06c008885400504be8e1820ada2911e4f7d365ff2782b10fad740.jpg)
इस दौरान आर्यन और सुहाना ने अपने बचपन के ताइक्वांडो ट्रेनर के साथ कई तस्वीरें भी क्लिक कीं. इस कॉम्पिटिशन में करीना कपूर और सैफ अली खान भी अपने बेटे तैमूर के साथ नजर आए. इसमें अबराम, तैमूर के साथ-साथ करिश्मा कपूर के बेटे कियान ने शिरकत की.
/mayapuri/media/post_attachments/81eab3e20ee521e3264150043dc541f6d928a655d025908b78299ae69d9e5530.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/0f93c33041e5c178e7ed81bcfae49157c871fcbbe4d0aef0c88a0e061b99d977.jpg)
शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे. इसके अलावा वह सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' और एटली की 'जवान' में भी नजर आएंगे. जवान 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरुख खान और विजय के अलावा नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में होंगी.
/mayapuri/media/post_attachments/49b3b8814121de9684ec9e590310a077e503971e4381d55cc3452de75791ffe2.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/040cfe74fc1c74e79bf6fae16396f6afc582110f72cc759be5dad58daacc4084.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/e3e2b8459135cd776bcb8c50b016a747810a3e755c09029022fb92152793362e.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/368e7c94a97a618dd8743504261844c29f48cf8987736531ed775795df3b5835.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/09e134377e17625e3c2c465924866bdc438ec08f7bbccc04c8ab501201f813a7.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/c9ff98fbe95dcdaf1d9e8689a617e83abec42a499b8269574d612cf7de5fd0c0.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)