शाहरुख खान के चैट शो ‘टेड टॉक्स’ की पहली मेहमान बनेगीं प्रियंका चोपड़ा

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
शाहरुख खान के चैट शो ‘टेड टॉक्स’ की पहली मेहमान बनेगीं प्रियंका चोपड़ा

सुपरस्टार शाहरुख खान तैयार है अपने नए शो ‘टेड टॉक’ के साथ स्माल स्क्रीन पर फिर धूम मचाने के लिए। खबर है कि शाहरुख़ का नया शो सितम्बर में ऑन एयर होगा। सूत्रों के मुताबिक शाहरुख़ के शो ‘टेड टॉक्स’ की पहली मेहमान प्रियंका चोपड़ा होगी। दोनों ही सुपरस्टारों को आखिरी बार डॉन में एक साथ काम करते देखा गया था। टेड टॉक्स के पहले एपिसोड में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच ब्रिजिंग गैप के बारे में बात करेंगे। निर्माताओं ने शो के ओपनिंग गाला एपिसोड के लिए प्रियंका को चुना क्योंकि प्रियंका भारत में वर्तमान में पश्चिम में रहने के विचारों और सकारात्मक घटनाओं के बारे में जीती है। शाहरुख़ इससे पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और ‘क्या आप पांचवी पास है’ जैसे रियलिटी शो होस्ट कर चुके है।

Latest Stories