शाहिद कपूर ने खरीदी सबसे महंगी BMW बाइक, लाखों में है कीमत

author-image
By Sangya Singh
New Update
शाहिद कपूर ने खरीदी सबसे महंगी BMW बाइक, लाखों में है कीमत

बॉलीवुड ऐक्टर शाहिद कपूर एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ बाइक लवर भी हैं। उन्हें स्पोर्ट्स बाइक बेहद पसंद हैं। तभी तो हाल ही में उन्होंने एक BMW R 1250 GS Adventure

बाइक खरीदी है। इस बात की जानकारी शाहिद ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। शाहिद ने अपनी नई बाइक की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'स्माइल करने के 1250

कारण है'।

इस फोटो को फैंस लगातार लाइक और शेयर कर रहे हैं। इसे अब तक 10

लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस शानदार बाइक की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। शाहिद कपूर की इस नई बाइक की कीमत 18

लाख 25

हजार रुपए हैं। वैसे इस बाइक के अलावा शाहिद कपूर के पास Ducati Scrambler 1200, Harley-Davidson Fatboy

और Yamaha MT 01

जैसी बाइक्स भी हैं। जिनकी फोटोज वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।

बात करे शाहिद के करियर की तो वो जल्द ही साउथ की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी के रीमेक में दिखेंगे। फिल्म का नया नाम '

कबीर सिंह'

है,

जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। शाहिद कपूर आखिरी बार बत्ती गुल मीटर चालू में दिखे थे। इसमें उन्होंने एक करप्ट वकील की भूमिका निभाई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

Latest Stories