शाहिद कपूर ने दी प्रियंका के पति निक को यह सलाह

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
शाहिद कपूर ने दी प्रियंका के पति निक को यह सलाह

एक वक्त बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के लिंकअप्स की खबरें आम हुआ करती थीं। दोनों ने फिल्म कमीने में साथ काम किया है। हालांकि बाद में दोनों की अफेयर की खबरें खत्म हो गई। दोनों अपनी-अपनी लाइफ में खुश हैं।

शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत और दो बच्चो के साथ फैमली लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग शादी रचा चुकी हैं। प्रियंका और शाहिद अच्छे दोस्त हैं। शाहिद अपनी पत्नी मीरा के साथ प्रियंका और निक के मुंबई रिसेप्शन में शामिल हुए थे। अब शाहिद ने प्रियंका के पति निक जोनस को एक खास सलाह दी है।

कभी भी अपने कमिटमेंट से मत पलटना

हाल ही में 'कॉफी विद करण 6' के एक एपिसोड के खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया, जिसमें करण शाहिद से प्रियंका के पति निक जोनास को एक सलाह देने के बारे में पूछते हुए दिखते हैं। इस पर शाहिद ने निक जोनस को सलाह देते हुए कहा, 'कभी भी अपने कमिटमेंट से मत पलटना। आखिर तुम ओरिजनल देसी गर्ल (प्रियंका चोपड़ा) के साथ हो।' शाहिद कपूर की इस बात से उनके फैंस भी सहमत होंगे क्योंकि निक को कभी भी प्रियंका से अच्छी देसी गर्ल नहीं मिलेगी।

‘कॉफी विद करण 6’ के इस एपिसोड में शाहिद अपने भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगे। इसमें शाहिद कपूर और करण जौहर निक-प्रियंका के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि शाहिद ईशान को जाह्नवी के नाम से चिढ़ा रहे हैं।

Latest Stories