‘कबीर सिंह’ की आलोचना पर मां नीलिमा अज़ीम ने किया शाहिद का सपोर्ट, दिया ये बड़ा बयान

author-image
By Sangya Singh
New Update
‘कबीर सिंह’ की आलोचना पर मां नीलिमा अज़ीम ने किया शाहिद का सपोर्ट, दिया ये बड़ा बयान

बॉलीवुड ऐक्टर शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर जितना ज्यादा कलेक्शन कर रही है और लोगों की तारीफ बटोर रही है, वहीं दूसरी तरफ काफी लोग फिल्म में शाहिद कपूर के किरदार को पसंद नहीं कर रहे हैं।

बता दें कि कबीर सिंह फिल्म में शाहिद कपूर एक एल्कोहलिक लवर का किरदार निभा रहे हैं। अब उनके इस किरदार को लेकर हो रही आलोचना पर शाहिद कपूर की मां का बयान आया है। उन्होंने कबीर सिंह में शाहिद कपूर के किरदार का सपोर्ट किया है।

शाहिद की मां नीलिमा अज़ीम ने राजेश खन्ना और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के उदाहरणों का बताते हुए कहा, कि वे पर्दे पर ग्रे भूमिकाएं निभाते थे। अभिनेताओं को नैतिक रूप से विवादास्पद चरित्रों को निभाने की स्वतंत्रता है क्योंकि वे भावपूर्ण भूमिकाएं बनाते हैं। कल, अगर आप एक मनोरोगी सीरियल किलर की भूमिका निभाते हैं, तो क्या फिल्म देखने वाला हर व्यक्ति वैसा हो जाएगा?

उन्होंने कहा कि दिलीप (कुमार) और राजेश खन्ना ने अमर और रेड रोज़ में ग्रे भूमिकाएं निभाईं? क्या आप सुझाव दे रहे हैं कि हर ग्रे भूमिका को खत्म कर दिया जाए?

बता दें, कि जबरदस्त कमाई के साथ ही कबीर सिंह फिल्म ने इस वीकेंड में 133 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर कलेक्शन का ग्राफ ऐसा ही रहा तो फिल्म इस वीकेंड में 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

Latest Stories