Photo: शाहिद कपूर ने बेटे जैन और अपने बचपन की तस्वीर शेयर की, लिखा- अंतर पहचानें

author-image
By Sangya Singh
New Update
Photo: शाहिद कपूर ने बेटे जैन और अपने बचपन की तस्वीर शेयर की, लिखा- अंतर पहचानें

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के दोनों बच्चे जैन और मीशा बेहद क्यूट हैं। शाहिद और उनकी पत्नी मीरा राजपूत अक्सर दोनों बच्चों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मीशा जहां मीरा जैसी लगती हैं, वहीं जैन अपने पापा पर गए हैं। दरअसल, हाल ही में शाहिद ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक तरफ जैन नजर आ रहे हैं और दूसरी तरफ उनकी खुद की बचपन की फोटो है।

इस फोटो में दोनों बिल्कुल एक जैसे लग रहे हैं। जैन का फेस, आंख, नाक बिल्कुल शाहिद जैसा लग रहा है। जिसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि जैन बिल्कुल अपने पापा शाहिद की कार्बन कॉपी हैं। उनकी ये फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है। इसमें जैन और छोटे शाहिद बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस फोटो के साथ शाहिद ने लिखा, 'अंतर पहचानें' और उन्होंने हैशटैग दिया लाइक फादर लाइक सन।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो जून में शाहिद की फिल्म कबीर सिंह रिलीज हुई थी। कबीर सिंह ने 250 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था। ये फिल्म साउथ इंडियन मूवी अर्जुन रेड्डी पर बनी थी, जिसमें विजय देवराकोंडा नजर आए थे। कबीर सिंह में शाहिद के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आईं थीं।

Latest Stories