Advertisment

Photos: सुहाना खान के बोल्ड लुक के बाद अब साड़ी में दिखा सेक्सी अंदाज़

author-image
By Sangya Singh
New Update
Photos: सुहाना खान के बोल्ड लुक के बाद अब साड़ी में दिखा सेक्सी अंदाज़

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड की पॉप्युलर स्टारकिड्स में से एक हैं। सुहाना की फोटोज़ अक्सर सोशल मीडिया पर देखी जाती हैं। बता दें कि इन दिनों सुहाना अपनी कजिन की शादी को एन्जॉय कर रही हैं। वहीं से हर रोज़ उनकी नई-नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। कभी सुहाना वेस्टर्न लुक में नज़र आती हैं, तो कभी इंडियन लुक में।

Advertisment

Photos: सुहाना खान के बोल्ड लुक के बाद अब साड़ी में दिखा सेक्सी अंदाज़

हाल ही में सुहाना खान की इंडियन लुक वाली फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में सुहाना इंडो-वेस्टर्न अवतार में कहर बरपाते हुए नजर आ रही हैं। सुहाना का यह स्टाइलिश लुक उनके फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। इस फोटो में भी सुहाना अपनी  एक सहेली के साथ नजर आ रही है।इस फोटो में सुहाना रेड एंड ग्रीन ट्रेडिशनल ऑउटफिट में दिख रही हैं।

Photos: सुहाना खान के बोल्ड लुक के बाद अब साड़ी में दिखा सेक्सी अंदाज़

बता दें कि इस समय सुहाना अपनी सहेली की शादी के फंक्शन को खूब इंज्वाय कर रही हैं। यह फोटो सुहाना की कजिन आलिया चिब्बा ने शेयर की है। इससे पहले भी आलिया चिब्बा ने सुहाना की मेंहदी की फोटो शेयर की थी, जिसमें सुहाना मिंट ग्रीन कलर का सूट के साथ ही साथ हाथों में मेंहदी लगाए हुए नजर आईं थी।

Photos: सुहाना खान के बोल्ड लुक के बाद अब साड़ी में दिखा सेक्सी अंदाज़

आपको बता दें कि किंग खान की बेटी सुहाना फिलहाल लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। पिछले साल सुहाना ने वोग मैगजीन के लिए कवर फोटोशूट कराया था जिसके बाद से सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। शाहरुख खान बीते दिनों सुहाना के डेब्यू के लेकर कहा था कि वो फिलहाल अभी पढ़ाई कर रही हैं, पढ़ाई पूरी होने के बाद वह बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

Photos: सुहाना खान के बोल्ड लुक के बाद अब साड़ी में दिखा सेक्सी अंदाज़

Advertisment
Latest Stories