Advertisment

क्या प्रियंका की वजह से दूसरी शादी करने वाले हैं शाहरुख खान ?

author-image
By Sangya Singh
New Update
क्या प्रियंका की वजह से दूसरी शादी करने वाले हैं शाहरुख खान ?

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई और शादी के चर्चे हो रहे हैं। बॉलीवुड में दोनों की शादी की सगाई सुनकर तो लोग हैरान ही रह गए। यहां तक कि कंगना रनौत ने तो प्रियंका से सगाई की बात छुपाने को लेकर नाराज़गी भी ज़ाहिर की थी। वहीं, अब प्रियंका की सगाई को लेकर किंग खान यानी शाहरुख से सवाल किया गया है।

मैं भी शादी कर रहा हूं- शाहरुख

दरअसल, वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स के दौरान शाहरुख खान से प्रियंका को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर जवाब न देना ही बेहतर समझा। शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा, “मैं भी कर रहा हूं। तुमको मैं इनवाइट करूंगा, मेरा रिसेप्शन का कार्ड आएगा। मेहंदी पर ज़रूर आना, ठीक है।”  इस तरह किंग खान ने प्रियंका से जुड़े सवाल पर कोई भी जवाब देने की जगह बात को ही टाल दिया।

अली अब्बास जफर ने किया था ट्वीट

आपको बता दें, कि प्रियंका चोपड़ा ने अब तक अपनी सगाई की खबरों बारे कुछ भी ऑफिशियली नहीं है, लेकिन उन्होंने इन खबरों से इनकार भी नहीं किया है। यह खबर तब सामने आई थी जब फिल्म ‘भारत’ के निर्देशक ने ट्वीट के ज़रिए बताया था कि प्रियंका उनकी फिल्म छोड़ रहे हैं और इसके पीछे एक खास वजह है।

कंगना ने प्रियंका को दी बधाई

शाहरुख के अलावा कंगना ने भी प्रियंका और निक की शादी पर बयान देते हुए कहा कि मैंने प्रियंका से दूसरे दिन बात की थी और उन्हें बधाई दी थी। वो काफी एक्साइटेड और खुश लग रही थीं। कंगना ने आगे कहा कि प्रियंका एक बेहद खूबसूरत इंसान हैं और वो दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करती हैं। प्रियंका बहुत प्यारी हैं और मेरी करीबी दोस्त हैं। मुझे बहुत खुशी होती है जब किसी की सगाई या शादी होती है।

आपको बता दें, प्रियंका-निक के सितंबर में शादी करने की खबरें हैं। दूसरी तरफ चर्चा है कि प्रियंका ने निक से अपने जन्मदिन पर सगाई कर ली है। ऐसा माना जा रहा है कि शादी की वजह से ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ दी है।

Advertisment
Latest Stories