/mayapuri/media/post_banners/ed46019333ba88bd5e9b33dc8791c328df295da9612b76fd51f29970d0c2bfe6.jpg)
शाहरुख खान के फैंस जब पहले दिन ज़ीरो का पहला शो देखने पहुंचेगे तो उन्हें शाहरुख की ओर से एक खास तोहफा मिलेगा। ये स्पेशल तोहफा होगा एक नया गाना। जिसे फिल्म के साथ ही रिलीज करेंगे किंग खान। इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है।
एक इंटरव्यू के दौरान सुखविंदर सिहं ने बताया कि ज़ीरो में एक सरप्राइज सॉन्ग है। जो शाहरुख खान साहब का अपने फैंस के लिए एक स्पेशल गिफ्ट होगा। किस्मत से इसे मैंने ही गाया है। वैसे ज़ीरो के सभी गाने पसंद किए जा रहे हैं लेकिन इसे जब आप सुनेंगे और सिनेमाघरों में देखेंगे तो आपको बहुत खुशी होगी।
/mayapuri/media/post_attachments/1f8191cfd9dbd30f3abef7818f626c254ce6c3dca30ada9c6a6f8c3fccfcb96e.jpg)
सुखविंदर सिंह ज़ीरो के गीतों के लिए म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी अजय-अतुल को बहुत उम्दा डायरेक्टर बताते हैं और कहते हैं कि इन्होंने ज़ीरो में खूबसूरत संगीत दिया है। उन्होंने सिंघम, अग्निपथ और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में भी संगीत दिया था। अजय-अतुल में खास बात ये है कि वे जमीन से जुड़ी बात कहने में माहिर हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/aa894a8377083dbba1e269c86dbb4036f4dfa1a97264ed529052360d2ca249a5.jpg)
सुखविंदर ने आगे कहा, अजय-अतुल फोक में म्यूजिक दें या किसी ड्रामेटिक सॉन्ग में, सभी में उनका जादू बोलता है। वे आर्केस्ट्रा के वाद्य यंत्र का इस तरह से प्रयोग करते हैं कि मुझे महसूस होता है है कि उनमें ऑस्कर और ग्रैमी जीतने की क्षमता है।
/mayapuri/media/post_attachments/02d9723e62b858753d2d439731c1228fc4f79d9cf5acb496819ecaf20574764e.jpg)
माना जा रहा है कि इस गाने को सीधे फिल्म में ही इसलिए दिखाया जाएगा क्योंकि इसमें स्वर्गीय श्रीदेवी भी मौजूद हैं। इसके अलावा भी इस गाने में कई गेस्ट अपीयरेंसेज होंगी। ज़ीरो में काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए सुखविंदर कहते हैं कि शाहरुख खान साहब की एक बहुत बड़ी खासियत यह है कि वे अगर किसी को अप्राशिएट करते हैं तो दिल खोलकर करते हैं।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)