Advertisment

बेहद खूबसूरत है फिल्मों के इस विलेन की पत्नी, एक फिल्म में कर चुकी हैं काम

author-image
By Sangya Singh
New Update
बेहद खूबसूरत है फिल्मों के इस विलेन की पत्नी, एक फिल्म में कर चुकी हैं काम

बॉलीवुड फिल्मों में अगर विलेन की बता की जाए तो शक्ति कपूर का नाम भी इस लिस्ट में टॉप पर ही रहता है। शक्ति कपूर की बेटी यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप उनकी पत्नी के बारे में भी कुछ जानते हैं। हम आपको शक्ति कपूर की पर्सनल लाइफ और उनकी पत्नी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो आपमे से शायद ही कोई जानता होगा। आपको बता दें कि, शक्ति कपूर की पत्नी का नाम शिवांगी कोल्हापुरे है।

भाग कर की थी शादी

शिवांगी कोल्हापुरे 80 के दशक की हीरोइन पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। शक्ति कपूर की शादी 1982 में हुई थी। कहा जाता है, उन्होंने अपने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ भाग कर शादी की थी। शिवांगी और शक्ति कपूर के दो बच्चे हैं। जिसमें श्रद्धा कपूर जो कि आज जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और बेटे का नाम सिद्धांत कपूर है। बता दें कि शिवांगी का जन्म मुंबई में हुआ था। शिवांगी के पिता का नाम पंढरीनाथ कोल्हापुरे और उनकी माता का नाम अनुपमा कोल्हापुरे है।

शिवांगी ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में काम करना शुरु किया था। खबरों के मुताबिक शिवांगी और शक्ति की मुलाकात फिल्म 'किस्मत' की शूटिंग के दौरान हुई थी। लेकिन शिवांगी के परिवार को दोनों का ये रिश्ता बिलकुल पसंद नहीं था। इस वजह से दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। जब दोनों की शादी हुई तो शिवांगी की उम्र केवल 18 साल थी। आज उनके दो बच्चे हैं और उनकी फैमिली परफेक्ट फैमिली के रूप में जानी जाती है।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram परa जा सकते हैं.
embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

#Shivangi Kolhapure #Shakti Kapoor
Advertisment
Latest Stories